Banka News: बहन से छेड़खानी करने वाले की हत्या, सिर काटकर फेंका; 3 युवकों को किया गया गिरफ्तार

अमेठी में एक दलित युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने बांके से इतनी तेज हमला किया कि सिर धड़ से अलग हो गया। लहूलुहान हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।अस्पताल में पिता बेटे का कटा सिर अपने हाथों से संभालता दिखा। वहीं, हत्या की खबर पाकर पत्नी बेहोश हो गई। घटना जामो थाना क्षेत्र के अल्पसिंह का पुरवा गांव की है। युवक करीब 2 महीने पहले जेल से छूटकर आया था। वह छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

Advertisement Box

पोल्ट्री फॉर्म में केयरटेकर था शिवम मृतक युवक की पहचान शिवम कोरी (30) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई। अल्पसिंह का पुरवा गांव में रितेश सिंह का पोल्ट्री फॉर्म है। इसी फॉर्म पर शिवम केयरटेकर था। सोमवार शाम करीब 6 बजे शिवम फॉर्म पर आराम कर रहा था। तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उस पर बांके से ताबड़तोड़ वार करने लगे।

गर्दन पर वार से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हमलावर उसे मृत समझकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब परिजन फॉर्म पर पहुंचे तो शिवम खून से लथपथ पड़ा मिला।आनन-फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे जामो थाना प्रभारी ने बताया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक और एएसपी हरेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पिता बोले- बेटे को छेड़खानी के मामले में जेल भिजवाया था मृतक के पिता छोटेलाल ने आरोप लगाया कि दिसंबर, 2024 में गांव के ही मान सिंह, राज नारायण सिंह, लोहा सिंह, जालिम सिंह और ज्ञान सिंह ने शिवम को झूठे केस में जेल भिजवाया था। मान सिंह की बेटी से छेड़खानी का आरोप शिवम पर लगा था। वह मार्च में जेल से छूटकर आया था।

रविवार शाम करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की गला काटकर हत्या कर दी गई है। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो शिवम की सांसें चल रही थीं।

विज्ञापन बॉक्स